5 Dariya News

इंडो ग्लोबल कालेजिस में ग्रामीण विकास संभावना व सुरक्षा पर राष्ट्रीय कांफ्रेंस का आयोजन

पद्मश्री बलबीर सिंह सीचेवाल सहित मशहूर हस्तियों ने संवेदनशील मुद्दों पर की चर्चा

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) 25-Feb-2018

देश के बड़े हिस्से का अन्न पैदा कर पेट भरने वाले राज्य पंजाब के गांवों के विकास व सुरक्षा के विचार पर चर्चा करने के उद्देश्य से इंडो ग्लोबल गु्रप आफ कालेजिस में राष्ट्रीय कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। इस राष्ट्रीय कांफ्रेंस में देश के विभिन्न कोनों से लगभग 350 आर्कीटैक्ट, प्लानर, इंजीनियर, हैरिटेज प्रेमी, वातावरण प्रेमी, एनजीओ, सरकारी एजेंसियां छात्रों ने भाग लिया। जबकि इस अवसर पर मशहूर वातावरण प्रेमिी पद्मश्री बलबीर सिंह सीचेवाल, डा गुरदेव सिंह गिल्ल, प्रेसिडेंट इंडो कनेडियन विलेज इंप्रूवमेंट ट्रस्ट व पीएल कलेर, पूर्व प्रिंसीपल चीफ कंजरवेटर जंगलात विभाग, पंजाब ने विशेष तौर पर शिरकत करते हुए इस संवेदनशील मुद्दे पर चर्चा की।पद्मश्री बलबीर सिंह सीचेवाल ने उपस्थित छात्रों को अपनी पेशेवर जिंदगी से बाहर आकर गांवों के प्रति प्रतिबद्धता और समर्पण की भावना से सेवा करने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही उन्होंने सीचेवाल माडल का प्रदर्शन करते हुए अपने पुशतैनी गांव सीचेवाल के विकास की एक वीडियो का प्रदर्शन किया। जबकि डा गुरदेव गिल ने बताया कि उन्होंने गत 15 वर्षों से लगभग 200 गांव तबदील हो चुके हैं। इसलिए इस कदम से पंजाब के सभी गांवों को बदलने के लिए 40 वर्ष का समां लगेगा। इसलिए नवीनतम तकनीक और जरूरी वित्तीय साधनों की आवश्यकता है।मुख्यातिथी पी एल कलेर ने गांवों को साफ सुथरा रखने के साथ साथ खूबसूरत बनाने पर जोर देते हुए कहा कि गांवों के खुले वातावरण को प्राकृति की खूबसूरती यानि पौधे लगाकर और खूबसूरत बनाना चाहिए। जबकि मशहूर आर्कीटैक्ट एस एस बाहगा ने विभिन्न देशों के माडल गांवों की विस्तारपूर्वक जानकारी देकर डेलिगेटस को नए बदलावों के लिए प्रेरित किया।आर संजे गोयल, चेयरमैन आई ए ए पंजाब ने गांवों के विकास व स्थिरता के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। पंजाब की उर्जा एजेंसी के सहायक जरनल मैनेजर बलकार सिंह ने गांवों में दोबारा उपयोग में आने वाली उर्जा को प्रफुलित कररने की पेशकश की। जबकि ग्रामीण व औद्यौगिक विकास के प्रो डा आर एस घुम्मण ने भूमिगत पानी संबंधी एक अहम रिपोर्ट पेश की। इंडो ग्लोबल के चेयरमैन सुखदेव सिंगला ने उपस्थित अतिथियों को इस संवेदनशील मुद्दे पर अहम चर्चा करने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।