5 Dariya News

उत्तर प्रदेश के घर-घर में गौपालन की प्रवृत्ति पालनी होगी : योगी आदित्यनाथ

5 Dariya News

लखनऊ/मथुरा 24-Feb-2018

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बरसाना में ब्रज की होली का आनंद लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए को होली की बधाई देते हुए इस रंगोत्सव में सभी से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ब्रज क्षेत्र के महत्व को बनाए रखना है तो गौपालन घर-घर में करने की प्रवृत्ति हमें डालनी पड़ेगी। उन्होंने कहा, "हमारी सरकार गोसंवर्धन और गोसंरक्षण के लिए भरपूर सहयोग करेगी। हम लोगों ने डेयरी के लिए पैसे की व्यवस्था की है और छाता की चीनी मिल के लिए भी कार्य योजना बना रहे हैं।"उन्होंने कहा कि ब्रज तीर्थ विकास परिषद का गठन करके इस क्षेत्र के विकास को एक नई गति देने का कार्य किया गया है। इस बार बजट में 100 करोड़ रुपये की व्यवस्था इस क्षेत्र के विकास के लिए की गई है।इस दौरान उनके साथ ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, कैबिनेट मंत्री चौ़धरी लक्ष्मी नारायण, मंत्री रीता बहुगुणा जोशी और अन्य नेता भी उनके उपस्थित रहे।

इससे पहले होली खेलने बरसाना पहुंचे योगी ने शनिवार को कहा कि हर व्यक्ति को अपनी आस्था प्रकट करने का अधिकार है और इसमें किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए।श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह के दर्शन के बाद उन्होंने वहां की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया। एक सवाल के जवाब में योगी ने कहा, "मैं हिंदू हूं। हर एक को अपनी आस्था प्रकट करने का प्रकट करने और धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार है। वह अधिकार मुझे भी है।"योगी ने कहा कि पिछले 11 महीने में न किसी को ईद मनाने से रोका, न ही क्रिसमस मनाने से। सभी अपने तरीके से आस्था व्यक्त करते हैं। धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार सभी को है।योगी ने कहा, "दीपोत्सव अयोध्या में, होली बरसाना में, देव दीपावली काशी में, रामायण मेला चित्रकूट में और कुंभ प्रयागराज में ही होगा। हमें अपनी परंपरा और अपनी विरासत पर गौरव की अनुभूति है। इसके संरक्षण और संवर्धन का दायित्व हम सभी के ऊपर है।"