बाली भगत ने जीएमसी जे में स्वच्छत्ता अभियान शुरू करवाया
5 Dariya News
जम्मू 24-Feb-2018
स्वास्थ्य एंव चिकित्सा शिक्षा मंत्री बाली भगत ने आज राजकीय चिकित्सा कालेज में संत निरंकारी चेरीटेबल फाउंडेशन (एसएनसीएफ) द्वारा आयोजित एक दिवसीय स्वच्छत्ता अभियान शुरू करवाया।जीएमसी के प्रिंसिपल डॉ. सुनंदा रैना, चिकित्सा अधिक्षक डॉ. दारा सिंह, एसएनसीएफ के जोनल हैड अजीत सिंह, निरंकारी फाउंडेशन के स्वंयसेवी, जीएमसी के डाक्टर तथा पैरामेडिक्स इस अवसर पर उपस्थित थे।इस अवसर पर पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए मंत्री ने संत निरंकारी फाउंडेशन ट्रस्ट की भूमिका बताते हुए कहा कि विश्व की यह एक प्रमुख सामाजिक संस्था समाज के लिए सेवा कर रही है। उन्होंने कहा कि यह संस्था विभिन्न सामाजिक कार्य कर रही है तथा पिछले कई दशकों से मानवता को जिंदा रख रही है।एसएनएफटी के जोनल हैड ने कहा कि यह संस्था पूरे राज्य में सामाजिक बुराईयों को हटाने, रक्तदान शिविरों का आयोजन करने तथा गरीबों के लिए निशुल्क चिकित्सा, आंखों की जांच के शिविरों का आयोजन करने पर विशेश बल देने के साथ विभिन्न सामाजिक कार्य भी शुरू कर रही है।