5 Dariya News

राज्य स्तरीय रोजग़ार मेलों के द्वारा राज्य के 50 हज़ार नौजवानों को दी जाएंगी नौकरियां : चरनजीत सिंह चन्नी

पंजाब सरकार ने राज्य के नौजवानों को रोजग़ार के अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने का तैय किया लक्ष्य

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) 20-Feb-2018

पंजाब सरकार घर-घर रोजग़ार अभियान के अंतर्गत राज्य के अधिक से अधिक नौजवानों को रोजग़ार के अवसर प्रदान करेगी और इस वर्ष 08 मार्च तक चलने वाले राज्य स्तरीय रोजग़ार मेलों के द्वारा 50 हज़ार नौजवानों को रोजग़ार देने का लक्ष्य तैय किया गया है और ये रोजग़ार मेले निरंतर जारी रखे जाएंगे। इन विचारों का उल्लेख राज्य के तकनीकी शिक्षा मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने राज्य भर में चंडीगड़ यूनीवर्सिटी, घड़ूंआं से दूसरे राज्य स्तरीय रोजग़ार मेलों की शुरूआत करते हुए करवाए उद्घाटनी समागम को संबोधन करते हुए किया।तकनीकी शिक्षा मंत्री, पंजाब ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंंदर सिंह की रचनात्मक सोच से घर-घर रोजग़ार देने के मंतव्य की पूर्ति के लिए राज्य में दूसरे राज्य स्तरीय रोजग़ार मेलों की शुरूआत की गई है। उन्होंने बताया कि इन राज्य स्तरीय मेलों में 1400 से अधिक नामी कंपनियां नौजवानों का नौकरियों के लिए चयन करेंगी। उन्होंने आगे बताया कि राज्य में 30 अलग-अलग स्थानों पर राज्य स्तरीय रोजग़ार मेलों संबंधी 140 इवेंट करवाए जाने हैं। स. चन्नी ने बताया कि इन मेलों में नौकरी के लिए कोई भी कुशल नौजवान www.ghargharrozgar.punjab.gov.in  पर स्वंय को रजिस्टर करवा सकता है। राज्य में 4 लाख उम्मीदवारों ने पहले आवेदन किया था और अब और 70 हज़ार नौजवानों ने आवेदन किया है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष 27 हज़ार 500 नौजवानों को नौकरियाँ मुहैया करवाई गई थीं। उन्होंने बताया कि अब तक उपरोक्त पोर्टल पर अलग-अलग कंपनियों की तरफ से 35 हज़ार नौजवानों को नौकरियाँ देने का प्रस्ताव आ चुका है।

तकनीकी शिक्षा मंत्री पंजाब ने पंजाब के नौजवानों को न्योता दिया कि वे कुशल बनने संबंधी सिखलाई की ओर ध्यान दें क्योंकि हुनरमंदों के लिए नौकरियों की कोई कमी नहीं है परन्तु कुशल नौजवानों की कमी है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के नौजवानों को कुशल बनाने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने नौजवानों की तरफ से अपने जीवन के लक्ष्य तैय करने की आवश्यकता पर ज़ोर देते हुए नौजवानों को कड़ी मेहनत करने के साथ-साथ अपना जीवन ईमानदारी के साथ जीने के लिए भी प्रेरित किया। इस अवसर पर उन्होंने राज्य में दूसरे राज्य स्तरीय रोजग़ार मेलों की औपचारिक शुरूआत भी की।समागम को संबोधित करते हुए सचिव तकनीकी शिक्षा विभाग, पंजाब भावना गर्ग ने कहा कि रोजग़ार मेलों के द्वारा पंजाब सरकार की तरफ से अधिक से अधिक नौजवानों को रोजग़ार देने के अवसर प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसका नौजवानों को अधिक से अधिक लाभ लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से हर घर में रोजग़ार देने के लिए पोर्टल शुरू किया गया है, जिस पर नौजवानों को स्वंय को रजिस्टर करवाना चाहिए और अपने साथियों को भी इस संबंधी बताना चाहिए जिससे अधिक से अधिक नौजवान रोजग़ार प्राप्त कर सकें। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार की तरफ से जिले स्तर पर भी कौशल विकास केंद्र खोले जा रहे हैं।समागम को संबोधित करते हुए चंडीगड़ यूनीवर्सिटी घड़ूंआं के चांसलर श्री सतनाम सिंह संधू ने राज्य स्तरीय रोजग़ार मेलों की शुरूआत करने के लिए चंडीगड़ यूनीवर्सिटी को चुनने के लिए पंजाब सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पूरे भारत में पंजाब सरकार पहली सरकार है जिसने सरकारी स्तर पर रोजग़ार मेलों की शुरूआत करके नौजवानों को रोजग़ार के अवसर प्रदान किये हैं। उन्होंने बताया कि चंडीगड़ यूनीवर्सिटी, घड़ूंआं में लगाऐ गए राज्य स्तरीय रोजग़ार मेले में 60 से अधिक नामी कंपनियां नौजवानों का रोजग़ार के लिए चयन करेंगी। इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा विभाग के अतिरिक्त निदेशक मोहनवीर सिंह, उप-निदेशक (प्रबंध) दमनदीप कौर और विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।