5 Dariya News

रूस में चर्च से निकल रहे लोगों पर गोलीबारी, 4 मरे

5 Dariya News

मॉस्को 18-Feb-2018

रूस में हफ्ते भर तक चलने वाले पैनकेक समारोह में उस वक्त शोक और भय की लहर दौड़ गई, जब दागेस्तान के शहर किज्लयार में लोगों पर एक अज्ञात बंदूकधारी ने गोलियां बरसाकर चार लोगों की जान ले ली और इतने ही लोगों को जख्मी कर दिया। स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों से संबद्ध एक सूत्र ने समाचार एजेंसी तास को बताया, "वारदात किज्लयार में हुई है। शुरुआती रपट के मुताबिक चार लोग मारे गए हैं। चार अन्य लोग घायल हुए हैं। बंदूकधारी को भी मार गिराया गया है।"किज्लयार के महापौर अलेक्जैंडर शुआलोव ने तास को बताया कि लोग शाम की प्रार्थना के बाद गिरजाघर से बाहर आ रहे थे, जब बंदूकधारी ने उन पर गोलियां बरसाईं।उन्होंने कहा, "चार लोग मारे गए हैं। बंदूकधारी भी मारा गया है। दो पुलिस अधिकारी और एक महिला घायलों में शामिल हैं।"