5 Dariya News

महबूबा मुफ्ती 28 करोड़ रुपये के ब्राज्लू पुल, कुंड में आईटीआई, जीबी हॉस्टल की नींव रखी

नागरेस के़ 10 करोड रुपये के मॉडल जनजाति गांव की नींव भी रखी, ख्वानपोरा शम्सिपोर पुल को जन समर्पित किया,, समय सीमा पर कायम रहने के निर्देश दिए

5 Dariya News

कुंड (देवसर) 18-Feb-2018

मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, जो एक दिन की यात्रा पर थी, ने कुछ महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की नींव रखी।मुख्यमंत्री ने प्रसिद्ध ब्राजलू पुल की नींव रखी जिस पर 28.64 करोड़ रुपये की लागत आएंगी और उम्मीद है कि यह तीन साल के भीतर पूरा होगा। 378 मीटर लंबे पुल के 9 स्पेन्स होगे और 16 मीटर की चौड़ाई होगी।महबूबा मुफ्ती ने वानपोरा शम्सिपोर में 80 मीटर स्पैन पुल को जन समर्पित किया जिस पर 6.83 करोड़ रुपये की लागत आई है।इसके साथ-साथ, राश्ट्रीय राजमार्ग -444 (श्रीनगर-शोपियां-काजीगुंड रोड) को चौड़ा करने की महत्वाकांक्षी परियोजना शुरू की गई, जिसकी लागत रु 1800 करोड़ रुपये है।महबूबा मुफ्ती ने नागरेस गांव में जनजातीय उप योजना के तहत मॉडल गांव की नींव रखी, जो क्षेत्र में लगभग तीन हजार व्यक्तियों को लाभांजतित करेगा। 10 करोड़ रुपये की परियोजना तीन साल के भीतर पूरी की जाएगी।मुख्यमंत्री ने 100 बिस्तर वाले गुज्जर बक्करवाल हॉस्टल की नींव रखी जो अगले साल के अंत तक पूरा हो जाएगा। छात्रावास 47 कनाल जमीन पर फैला होगा और इसकी लागत लगभग रु छह करोड़ है।

महबूबा मुफ्ती ने कुंड में आईटीआई भवन की नींव भी रखी, जो कि 4.71 करोड़रुपए की लागत से बनाया जाएगा।  प्रस्तावित आईटीआई लगभग 20 कनाल में फैला हुआ है, जो उच्च नौकरी प्रदान करने वाले 8-10 विषयों में प्रशिक्षण प्रदान करेगा।उन्होंने कुलगाम के उपायुक्त कार्यालय में सम्मेलन कक्ष की नींव भी रखी, जिस पर पांच करोड़ रुपयरुपये की लागत से आएगी और इस साल तैयार होने की उम्मीद है।इस अवसर पर अधिकारियों के साथ बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने परियोजना निष्पादन एजेंसियों को समयसीमा पर कामय रहने के निर्देश दिया।उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस तरह के विकास आधारभूत संरचना को बढ़ाने से विकास और सशक्तिकरण होगा।लोक निर्माण मंत्री नईम अख्तर, खाद्य जन आपूर्ति एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री चौधरी जुल्फकार अली, सांसद, नजीर अहमद लॉवे, विधायक होमेसालीबग अब्दुल मजीद लारमी,  पूर्व विस उपाध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पीडीपी मोहम्मद सरताज मदनी, आईजीपी कश्मीर क्षेत्र एस पी पाणी, उपायुक्त  कुलगाम तलत परवेज कई विभागों के प्रमुख और वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।