5 Dariya News

नाइजीरिया में आत्मघाती हमला, 22 मरे

5 Dariya News

लागोस (नाइजीरिया) 17-Feb-2018

नाइजीरिया के बोर्नो राज्य के एक बाजार में तीन आत्मघाती हमलावारों द्वारा किए गए हमले में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, "यह घटना कोंडुगा शहर के बाहरी इलाके कासुवार कीफी में तब हुई, जब तीनों आत्मघाती हमलावरों ने खुद को उड़ा लिया।"एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, "तीनों आत्मघाती हमलावरों ने भीड़-भाड़ वाले बाजार में खुद को एक साथ उड़ा लिया।"किसी भी संगठन ने अबतक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।