5 Dariya News

चन्द्र प्रकाश गंगा ने रामगढ़ में जम्मू व कश्मीर ग्रामीण बैंक शाखा का उद्घाटन किया

5 Dariya News

जम्मू 17-Feb-2018

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री चन्द्र प्रकाश गंगा ने आज रामगढ में जम्मू व कश्मीर ग्रामीण बैंक की आधुनिक और डिजिटल शाखा का उद्घाटन किया।इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि बैंक राज्य वितीय व्यवस्था और अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत केन्द्र और मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य सरकार ने बेरोजगार युवाओं के लिए कई योजनाएं शुरू की है तथा ऋण पर 25 प्रतिशत से 35 प्रतिशत सब्सीडी भी दे रहे है ताकि वे स्वंय का रोजगार शुरू कर सके।चेयरमैन आर के शिब्बर, महाप्रबंधक रामेश वैद, मुख्य निरीक्शक जितेन्द्र भरद्धाज, क्षेत्रीय प्रबंधक जम्मू के एल शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक कठुआ रामदेव शर्मा, बैक का स्टाफ और अध्णक संख्या मे स्थानीय लोग इस अवसर पर उपस्थित थे।इसी बीच मंत्री ने मुख्य अतिथि के रूप में शेमफोर्ड फ्युचरिस्टिक स्कूल का पहला वार्शिक दिवस समारोह भी शुरू करवाया।इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए मंत्री ने स्कूल को जम्मू में बेहतर सकूलों में से एक बनाने हेतु स्कूल प्रबंधन के प्रयासों की सराहना की।सांबा के विधायक डी के मनियाल, स्कूल के चेयरपर्सन विजयपुरी, प्रबंध निदेशक सुनील डोगरा तथा स्टाफ और छात्रों के अतिरिक्त अभिभावक भी इस अवसर पर उपस्थित थे।