5 Dariya News

पहले कांग्रेस ने घोटाले किए, अब भाजपा कर रही : अरविंद केजरीवाल

5 Dariya News

नई दिल्ली 17-Feb-2018

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि पहले कांग्रेस घोटालों के जरिए लाभ उठाती थी और अब भाजपा घोटालों के जरिए लाभ ले रही है और यही वजह है कि भाजपा कभी भी कांग्रेस सदस्यों को जेल नहीं भेजेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक 'घोटाला' वर्ष 2011 में शुरू हुआ और अभी तक चल रहा है।केजरीवाल ने ट्वीट किया, "भाजपा कांग्रेस पर और कांग्रेस भाजपा पर दोषारोपण कर रही है, लेकिन सच यह है कि कांग्रेस के समय के सभी घोटाले अब भी चल रहे हैं। पहले कांग्रेस ने पैसा बनाया, अब उन सभी घोटाले से भाजपा पैसा बना रही है। यही वजह है कि भाजपा ने अभी तक किसी भी कांग्रेस सदस्य को जेल नहीं भेजा है।"