5 Dariya News

निर्धारित समयसीमा के भीतर परियोजनाओं को पूरा करने के लिए ‘मिशन मोड’ में कार्य करें : नईम अख्तर

5 Dariya News

जम्मू 16-Feb-2018

फरवरी 2018- लोक निर्माण मंत्री नईम अख्तर ने इंजीनियरों को चल रही परियोजनाओं को केंद्र द्वारा निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने के लिए ‘मिशन मोड’ में काम करने का निर्देश दिया।राज्य में चरण 1 से 10 के तहत प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) की लंबित और चल रही परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करने के लिए एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंत्री ने इन निर्देशों को जारी किया।आयुक्त, सचिव पीडब्ल्यूडी (आरएंडबी) संजीव वर्मा, मुख्य अभियन्ता पीएमजीएसवाई जम्मू एसपी मन्हास, मुख्य अभियंता, पीएमजीएसवाई कश्मीर शौकत जिलानी पंडित, अधीक्षक अभियंता, कार्यकारी अभियंता और पीएमजीएसवाई के अन्य अधिकारी बैठक में मौजूद थे।मंत्री को बैठक में सूचित किया गया कि चरण 1 से 10 के तहत 1536 योजनाएं पूरी की गई हैं, जिनमें कुल सड़क की लंबाई 8244.81 किलोमीटर है जो कि जिन पर 4085.92 करोड़ रुपये की लागत आई है जबकि राज्य में 982 परियोजनाएं चल रही हैं। आगे बताया गया कि केंद्र ने पीएमजीएसवाई चरण 11 के तहत बैच 1 को 1208.83 किलोमीटर की कुल लंबाई के लिए 955.62 करोड़ रू की 199 नई योजनाओं को मंजूरी दे दी है और इस के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू की गई है। चरण 11 के तहत बैच द्वितीय को 4373.18 करोड रू की 5022.5 9 किलोमीटर की लंबाई वाली  कुल 815 नई योजनाओं को मंजूरी के लिए केंद्र को भेजा गया है।राजौरी, पुंछ, माहौर, रामनगर, रियासी और चिनाब घाटी के दूर-दराज वाले क्षेत्रों में हॉट मिक्स प्लांट की कमी के बारे में चिंता व्यक्त करते हुए मंत्री ने इंजीनियरों से इन क्षेत्रों में हॉट मिक्स प्लांट स्थापित करने के लिए ठेकेदारों को प्रोत्साहित करने के लिए कहा, जिसके लिए आवश्यक सहायता संबंधित जिला प्रशासन द्वारा प्रदान किया जाएगा।