ओकरेज इंटरनेशनल स्कूल के टेबल साकर खिलाडिय़ों का अमेरिका में बेहतरीन प्रदर्शन
सात देशों के खिलाडिय़ों को हरा कर विभिन्न मुकाबलों में पहली पुजिशनें की हासिल
5 Dariya News
एस.ए.एस. नगर (मोहाली) 16-Feb-2018
ओकरेज इंटरनेशनल स्कूल के खिलाडियों द्वारा पहले जहां भारत में लगातार जीत हासिल की गईं। वहीं जीत की इस शृंखला को कायम रखते हुए अमेरिका में भी विजय प्राप्त की है। अमेरिका के शहर लेकसिंगटन, केनटकी में विश्व के सात बडे देशों, अमेरिका, कनाडा, जर्मन, फ्रांस, मोरक्को, पेरू व भारत के कुल 276 खिलाडियों ने भाग लेते हुए एक दूसरे के साथ सख्त मुकाबला किया।अंत में हुए सख्त मुकाबलों में जुनियर सिंगल में ओकरेज इंटरनेशनल स्कूल के खिलाछी दो पुजिशनों पर काबिज रहे। सहजदीप सिंह ने पहली पुजिशन हासिल की। जबकि अभयवीर सिंह थिंद ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह जुनियर डबल में अभयवीर सिंह व सहजदीप सिंह ने दूसरा स्थान हासिल किया। जबकि दानिश चौहान ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर 12 सिंगल में ओकरेज के खिलाडी पहली दो पुजिशनों पर काबिज रहे। जिसमें सहजदीप सिंह ने पहला व मनराज सिंह संधू ने दूसरा स्थान हासिल किया।इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसीपल रमनजीत घुम्मण ने विजयी खिलाडियों व उनके कोच अशो कुमार को बधाई देेते हुए बताया कि यह पहली बार नहीं है जब ओकरेज इंटरनेशनल स्कूल के खिलाडी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल में हर छात्र के भीतर छिपी प्रतिभा को ध्यान में रखते हुए उच्च स्तरीय शिक्षा के साथ साथ अन्य गतीविधयों में रुची रखने के प्रयास किए जाते हैं। जिसके चलते छात्र हर क्षेत्र में अच्छी पुजिशन हासिल कर अपना व स्कूल का नाम रोशन कर रहे हैं।