5 Dariya News

2 आई.पी.एस. और 6पी.पी.एस. अधिकारियों के तबादले और तैनातियां

5 Dariya News

चंडीगढ़ 15-Feb-2018

पंजाब सरकार ने आज 2 आई.पी.एस. और 6पी.पी.एस. अधिकारियों के तबादले और तैनातियों के आदेश जारी किये हैं।एक सरकारी प्रवक्ता अनुसार आई.पी.एस. अधिकारियों में श्री प्रदीप कुमार यादव को डी.आई.जी. /इन्फार्मेशन प्रौद्योगिकी और टेलीकम्यूनिकेशन, पंजाब, चंडीगढ़ और श्री सुखचैन सिंह को डी.आई.जी. /पटियाला रेंज, पटियाला तैनात किया गया है।इसी तरह पी.पी.एस. अधिकारियों में श्री बहादुर सिंह को ए.सी, 4वीं आई.आर.बी, पठानकोट, श्रीमती सुनीता रानी को एस.पी. /सिक्योरिटी और ट्रैफि़क, पठानकोट, श्री रणबीर सिंह को ए.सी. 7वीं आई.आर.बी., कपूरथला, श्रीमती जसवंत कौर को एस.पी. /ओ.पी.एस., अमृतसर (ग्रामीण), श्री जसबीर सिंह कमाडैंट कम डिप्टी डायरैक्टर (इंडोर), एम.आर.एस. पी.पी.ए., फिल्लौर और श्री राकेश कुमार को ज़ोनल एस.पी. /क्राईम, बठिंडा तैनात किया गया है।