गुलाब नबी लोन हंजूरा ने 2022 तक किसानों की आय को दोगुना बनाने के प्रयासों को तेज करने के लिए अधिकारियों पर बल दिया
5 Dariya News
जम्मू 15-Feb-2018
कृशि मंत्री गुलाब नबी लोन हंजूरा ने आज कृषि अधिकारियों पर बल देते हुए कहा कि किसानों के कल्याण हेतु उत्साहपूर्वक कार्य किया जाये जिससे 2022 तक उनकी आमदनी दोगुनी करने में पूरी तरह से सहायता होगी।मंत्री ने यह बात कृशि विभाग की नान गैजेटिड एग्रीकल्चर ग्रेजूऐट एसोसिएशन (एनजीएजीए) द्वारा आयोजित एक दिवसीय समारोह ‘जश्न-ए-जेरात‘ में भाग लेते हुए कही।मंत्री ने कृशि अधिकारियों पर बल देते हुए कहा कि विभिन्न सरकारी प्रायोजित योजनाओं को पूरी तरह से लागू कर किसानों के अधिकतम लाभ हेतु उन तक पहुंचाया जाना चाहिए। उन्होंने विभाग में पायलट परियोजनाएं शुरू करने का सुझाव भी दिया जिससे किसानों की आमदनी बढाने में उनकी सहायता भी होगी।हंजूरा ने कहा कि सरकार विभिन्न आधुनिक पहल को शुरू कर कृशि क्षेत्र के कायम विकास हेतु सभी प्रयास कर रही है। उन्होंने कृशि समुदाय की जायज मांगों को यथाशीध्र पूरा करने का आश्वासन दिया।कृशि राज्य मंत्री सुनील शर्मा ने भी इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए कृशि वैज्ञानिकों पर किसानों तक पहुंचकर उनके लिए कार्य करने के लिए बल दिया।किसान बोर्ड के उप चेयरमैन दलजीत सिंह चिब ने कहा कि कृशि हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। सभी कृशि क्षेत्रों की कृशि सम्बंधी योजनाओं को राज्य के हर एक किसान तक पहुंचाया जाना चाहिए।इस अवसर पर मंत्री ने प्रगतिशील किसानों का सम्मानित किया तथा एक को आटोरिक्षा भी दिया।