5 Dariya News

न्यूजीलैंड की उप उच्चायुक्त ने भारतीय तटरक्षक के अतिरिक्त महानिदेशक से मुलाकात की

5 Dariya News

नई दिल्ली 15-Feb-2018

न्यूजीलैंड की उप उच्चायुक्त सुश्री सुजानाह जेस्सप की अगुवाई में एक 4 सदस्यीय शिष्टमंडल ने आज भारतीय तटरक्षक के अतिरिक्त महानिदेशक वी एस आर मूर्ति से मुलाकात की। इस बैठक के दौरान न्यूजीलैंड के नवनियुक्त रक्षा सलाहकार कॉमोडोर इयान मोवर का परिचय दिया गया, जो 11 से 17 फरवरी, 2018 तक भारत की यात्रा पर हैं। शिष्टमंडल के साथ न्यूजीलैंड रक्षा बल के सामरिक प्रतिबद्धता एवं कार्य सहायक प्रमुख ब्रिगेडियर जॉन बॉसवेल भी थे।बैठक के दौरान आईसीजी की भूमिका, दायित्वों और समुद्री क्षेत्र में उभरने वाली चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में न्यूजीलैंड की समुद्री प्रतिस्थापना का जायजा भी लिया गया, जो विश्व में खोज तथा बचाव कार्य करने में अग्रणी है। इसके अधीन अंटार्कटिका तक का लगभग 30 मिलियन वर्ग किलोमीटर क्षेत्र आता है।