राज्यपाल एन.एन. वोहरा ने ‘गूंज’ का विमोचन किया
5 Dariya News
जम्मू 14-Feb-2018
राज्यपाल एन.एन. वोहरा ने आज राजभवन में आयोजित एक समारोह में पार्शद रामेश अरोड़ा द्वारा लिखित कविताओं की एक संग्रह ‘गूंज’ का विमोचन किया। अरोड़ा ने इस पुस्तक को अपने पुत्र की याद में समर्पित की, जिसकी 2016 में युवा अवस्था में ही मृत्यु हो गई थी। ये कविताएं विभिन्न सामाजिक-राजनीतिक और समकालीन मुददों पर लेखक की सोच और एक सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में उनके जीवन में अनुभव को दर्षातीं हैं। विधान परिशद के चेयरमैन हाजी अनायत अली और विधायक सतपाल शर्मा ने भी इस अवसर पर सम्बोधित कर अरोड़ा की पुस्तक पर अपने विचार व्यक्त किये।अपने जीवन के अनुभवों के बारे में लिखने में अरोड़ा के प्रयास की सराहना करते हुए राज्यपाल ने कहा कि यह राजनीतिक क्षेत्र में कार्य कर रहे अधिक से अधिक व्यक्तियों के लिए लाभकारी होगी। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित विधायकों और अन्य गणमान्यों से राज्य में शांति एवं समानता की बहाली के लिए उत्साहपूर्वक कार्य करने का आग्रह किया। विधानमंडल के सदस्य नरेश गुप्ता, अशोक खजूरिया, गुलाम नबी मांेगा, शोकत हुसैन गनई, चरणजीत खालसा, विक्रम रंधावा, कानून सचिव अब्दुल मजीद भटट और जम्मू विष्वविद्यालय के उपकुलपति प्रो. आर.डी. शर्मा इस अवसर पर उपस्थित थे।