सईद बशारत बुखारी, अब्दुल गनी कोहली ने पशु, भेड पालन विभागों की संयुक्त बैठक आयोजित की
5 Dariya News
जम्मू 14-Feb-2018
बागवानी मंत्री सईद बशारत अहमद बुखारी और पशु एंव भेड पालन मंत्री अब्दुल गनी कोहली ने आज एक संयुक्त बैठक कर संग्रामा निर्वाचन क्षेत्र में पशु, भेड पालन, मछली पालन विभागों के विकास हेतु चर्चा की।बैठक के दौरान इन क्षेत्रों में शामिल लोगों की आजाविका में सुधार लाने हेतु उठाये जा सकने वाले विभिन्न कदमों पर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में बताया गया कि किरी में पशु पालन भवन के निर्माण में तेजी लाई जा रही है जिसके लिए पहले से ही 4 कनाल भूमि चिन्हित की गई है। यह भी बताया गया कि इसके लिए डीपीआर तैयार की जा चुकी है।बैठक में हरितार में पोल्ट्री के विकास हेतु एक डक फार्म,राश्ट्रीय पशुधन मिशन और नाबार्ड, डीडीएस योजना के अंतर्गत गुलमर्ग क्षेत्र में घोडों की बेहतर नस्ल उपलब्ध करवाने हेतु सलूसा गांव में इक्वाईन ब्रिडिंग फार्म की स्थापना जैसे विभिन्न मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा की गई।एनएलएम के तहत पोल्ट्री विकास वुलरमन को पोल्ट्री विलेज के रूप में विकसित किया जायेगा और सीडीएफ से राशि उपलब्ध करवाई जायेगी। इसके अतिरिक्त बताया कि एनएलएम के तहत 5 बेरोजगार युवाओं को चुना जायेगा जो लघु ब्राईलर युनिट स्थापित कर सकते है जिन्हें प्रतिवर्श 600 चूजे दिये जायेगे।पशु पालन निदेशक कश्मीर और विभाग के अन्य अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।