पहाड़ी समुदाय के विधायकों, पूर्व विधायकों ने महबूबा मुफ्ती से भेंट कर ऐतिहासिक निर्णय हेतु उनका धन्यवाद किया
‘आपने हमें पहचान दी है, आशा है कि आपके नेतृत्व में अन्य मुददों का भी हल होगा’
5 Dariya News
जम्मू 13-Feb-2018
पहाड़ी समुदाय के प्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से भेंट कर पहाडी समुदाय के सदस्यों के लिए 3 प्रतिशत आरक्षण मंजूर करने के ऐतिहासिक निर्णय के लिए उनको धन्यवाद दिया।प्रतिनिधिमंडल में विधायक जावेद हुसैन बेग, शाह मोहम्मद तांत्रे, रजा मंजूर, जावेद मिरचल, और पूर्व विधायक मुश्ताक बुखारी, शब्बीर अहमद खान, मोहम्मद रशीद कुरेशी, मीर्जा अब्दुर रशीद, अशोक शर्मा तथा समुदाय के अन्य वरिश्ठ प्रतिनिधि शामिल थे।प्रतिनिधियों ने इस निर्णय को समुदाय की पहचान स्थापित करने हेतु एक कदम के रूप में बताया, जो समुदाय के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक सशक्तिकरण में लम्बा रास्ता तय करेगा। प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस ऐतिहासिक निर्णय से आपने हमें पहचान दी है।प्रतिनिधियों ने इस मामले को समर्पित करने हेतु भी मुख्यमंत्री का आभार जताया तथा आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में समुदाय के अन्य मुददों को भी हल किया जाएगा।प्रतिनिधिमंडल को धन्यवाद देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह यह देखकर बहुत खुश है कि उनकी सरकार ने इस समुदाय को पहचान दी है और एक के बाद एक आने वाली सरकारों द्वारा किये गये वादों को उनकी सरकार द्वारा पूरा किया गया है।महबूबा मुफ्ती ने आशा जताई कि उनकी सरकार राज्य में सभी समुदायों के विकास हेतु कार्य कर रही है। उन्होंने समुदाय के नेताओं से राज्य और इसके लोगों के विकास में अपनी भूमिका निभाने के लिए कहा।सभी जम्मू व कश्मीर पहाड़ी जनजाति संयुक्त फोरम के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी मुख्यमंत्री से भेंट कर समुदाय के सदस्यों को 3 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए उनका धन्यवाद किया।