5 Dariya News

अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ युद्ध में मिस्र का सहयोगी : रेक्स टिलरसन

5 Dariya News

काहिरा 12-Feb-2018

अमेरिका के विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन का कहना है कि उनका देश आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में मिस्र का सहयोग करेगा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने टिलरसन के हवाले से बताया, "मिस्र के लोगों को विश्वास करना चाहिए कि अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ युद्ध में मिस्र का सहयोग करने और मिस्र के लोगों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।"टिलरसन ने कहा, "हमारे बीच आतंकवाद रोधी कदम उठाने के लिए सहयोग बनाए रखने पर सहमति बनी है।"टिलरसन का मिस्र का दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब मिस्र आतंकवादी गुटों के खिलाफ देशव्यापी सैन्य अभियान छेड़े हुए है।