चौ. लाल सिंह ने बकराल कठुआ में शहीद को श्रद्धांजलि दी
5 Dariya News
जम्मू 12-Feb-2018
वन एवं पर्यावरण मंत्री चौ. लाल सिंह ने रविवार को सुंजवां सेना शिविर जम्मू में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए लै. मदन लाल चौधरी को आज श्रद्धांजलि दी। लाल सिंह ने नौशहरा के विधायक रविन्द्र रैना और हीरानगर के विधायक कुलदीप कुमार के साथ कठुआ के बकराल में शहीद के पार्थिव शहरी पर पुश्पांजलि अर्पित की।सैनिकों ने शहीद का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया।