पुंछ में 8 क्षतिग्रस्त सिंचाई खूलों का पुनः निर्माण किया गया है- जावेद मुस्तफा मीर
5 Dariya News
जम्मू 12-Feb-2018
आपदा प्रबंधन, राहत, पुनर्वास एवं पुनर्निर्माण मंत्री जावेद मुस्तफा मीर ने उच्च सदन को बताया कि सरकार ने वर्श 2014 में आई बाढ़ के दौरान पुंछ में क्षतिग्रस्त हुईं 10 सिंचाई खूलों में से 8 का पुनःनिर्माण किया है। प्रदीप शर्मा के प्रष्न के उत्तर में मंत्री ने बताया कि 2014 की बाढ़ से सोलाह ग्रेविटी, सरार, हिलियां, बिजलीवाली, खनेतर, कनूईयां, मगनार, डंुगस बेला, जुलास, सलोत्री खूलें क्षतिग्रस्त हुईं थीं।उन्होंने कहा कि सलोत्री और खनेतर को छोड़कर बाकी सभी बहाल हो गईं हैं। मंत्री ने कहा कि सलोत्री खूल को पुनःबहाल करने का कार्य प्रधानमंत्री कृशि सिंचाई योजना के अंतर्गत प्रस्तावित किया गया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए डीपीआर तैयार की जा रही है।