5 Dariya News

ग्रिड स्टेशन गुढ़ा कल्याल के लिए डीपीआर तैयार, भूमि अधिग्रहन किया जा रहा है- आसिया नकाश

5 Dariya News

जम्मू 12-Feb-2018

ऊर्जा राज्यमंत्री आसिया नकाश ने आज विधान परिशद में बताया कि सरकार ने बिलावर के गुढ़ा कल्याल में 220/33 केवी, 2ग्50 एमवीए नये ग्रिड स्टेशन के निर्माण और ट्रांसमिशन लाईन बिछाने के लिए 64.12 करोड़ रु. की लागत से डीपीआर तैयार की है।सदस्य ठाकुर बलबीर सिंह के प्रष्न के उत्तर में मंत्री ने बताया कि इस परियोजना को प्रधानमंत्री विकास पैकेज के अंतर्गत प्रस्तावित किया गया है। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि परियोजना के लिए भूमि की पहचान की गई है और भूमि अधिग्रहन किया जा रहा है। इस परियोजना को 3 वर्शों में पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शुरू से योजना, विकास एवं निगरानी विभाग ने 12 लाख रु. जारी किये जिनका उपयोग सामग्री की खरीद के लिए किया गया था।सदस्य जावेद अहमद मिरचल ने भी अनूपूरक प्रष्न पूछे।