5 Dariya News

झारखंड में वाहन पुल से नीचे गिरा, 8 मरे

5 Dariya News

रांची 12-Feb-2018

झारखंड के दुमका जिले में सोमवार को 20 फुट ऊंचे पुल से एक वाहन के गिर जाने के कारण आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए हैं। जामा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि बिहार के भागलपुर जिले से दुमका आ रहे वाहन के चालक का वाहन से नियंत्रण हटने से यह दुमका के लागला गांव में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।उन्होंने बताया कि इस वाहन में 10 लोग सवार थे, जो यहां से लगभग 400 किलोमीटर दूर समाचार पत्रों के बंडल की डिलीवरी करने दुमका जा रहे थे।उन्होंने बताया कि चालक को नींद आ गई और वाहन से उसका नियंत्रण समाप्त हो गया।उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।