पहाड़ी छात्रों को रहने, खाने की सुविधाएं प्रदान करने वाले 9 हॉस्टल : सैय्यद बशारत अहमद बुखारी
5 Dariya News
जम्मू 12-Feb-2018
समाज कल्याण मंत्री की ओर से बागवानी मंत्री सैय्यद बशारत अहमद बुखारी ने आज सभा को बताया कि राज्य में पहाड़ी भाशी विद्यार्थियों को रहने और खाने की सुविधा प्रदान करने वाले 9 पहाड़ी होस्टल हैं।मंत्री विधानसभा में विधायक पहलगाम अल्ताफ अहमद वानी के ध्यानाकर्शण प्रस्ताव का जवाब दे रहे थे।उन्होंने कहा कि इन हॉस्टल में वार्डन और सहायक वार्डन का स्थानांतरण और पोस्टिंग सरकार के आदेश संख्या: 356-जीएडी 2015 के दिनांक 13-03-2015 के अनुसार है और सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) द्वारा मुख्यमंत्री (उक्त सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष) की मंजूरी के बाद स्कूल शिक्षा विभाग से व्याख्याताओं, मुख्यालयों और मास्टर्स के बीच से नियुक्ति ऑर्डर जारी किए जाते हैं। मंत्री ने आगे कहा कि सरकार ने वर्ष 1989 में पहााड़ी भाशियों के विकास के लिए राज्य सलाहकार बोर्ड का गठन किया, जिसका उद्देश्य पहाड़ी बोलने वाले समुदाय के छात्रों के शैक्षिक मानकों को बढ़ाना था। उन्होंने कहा कि इन उद्देश्यों को हासिल करने के लिए, दो योजनाएं लड़कों/ लड़कियों के हॉस्टलों का प्रबंधन और पूर्व-मैट्रिक / मैट्रिक के बाद छात्रवृत्तियों के अनुदान को सलाहकार बोर्ड द्वारा लागू किया जा रहा है।