सरकार ने दिहाड़ीदारों के नियमितिकरण हेतु नीति अधिसूचित की है- अब्दुल रहमान वीरी
5 Dariya News
जम्मू 12-Feb-2018
राजस्व एवं संसदीय कार्य मंत्री अब्दुल रहमान वीरी ने विा मंत्री की ओर से आज विधानसभा मे बताया कि सरकार ने राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों में नियुक्त योग्य वर्करों को नियमित करने हेतु पहले से ही एक नीति बनाई है।उन्होंने बताया कि 21-12-2017 के एसआरओ-520 के तहत अधिसूचित नीति राज्य में सभी कैजूअल, सीजनल, डेलीरिडिट वर्करों के लिए लागू है। उस्मान अब्दुल मजीद के एक प्रष्न के उत्तर में मंत्री ने कहा कि आन लाईन आधार बेसड बायोमिट्रिक पहचान प्रक्रिया के जरिये एकत्रित की गई जानकारी के अनुसार पंजीकृत किये गये व्यक्तियों की संख्या 100501 हैं।उन्होंने कहा कि सम्बंधित विभागों से प्रस्तावों की उचित मंजूरी मिलने के उपरांत विŸा विभाग में एक सशक्त समिति ‘सरकारी सेवा सहायक‘ (जीएसए) के पदों ंके सृजन की सिफारिश करेगी। उन्होंने कहा कि योग्य व्यक्तियों की संख्या केवल सशक्त समिति सक्रीन तथा विभागीय प्रस्तावों के बाद ही उपलब्ध होंगे।