5 Dariya News

शिक्षा छात्रों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है- चौ लाल सिंह

5 Dariya News

जम्मू 10-Feb-2018

वन एवं पर्यावरण मंत्री चौ लाल सिंह ने शिक्षकों से कहा कि वे  छात्रों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवायें तथा उनमें नैतिक मूल्य भी लायें ताकि वे देश के जिम्मेदार नागरिक बन सकें।मंत्री ने यह बात आज हीरानगर के गुढ़ा मंड़ियां में शिवालिक हाईटस पब्लिक स्कूल के वार्शिक समारोह में कही। प्रमुख मुख्य वन संरक्षक रवि केसर, परितंत्र पर्यावरण एवं दूरसंवेदी निदेशक ओ पी शर्मा, भू एवं जल सरंक्षक निदेशक जावेद इकबाल पूंजू, मुख्य वन संरक्षक फारूक गिलानी, क्षेत्रीय निदेशक वन्य जीव संरक्षक डॉ  वी एस सिंथिल तथा छात्र इस अवसर पर उपस्थित थे।इस अवसर पर स्कूली छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया।मंत्री ने कहा कि शिक्षक वास्तुकार हैं जो छात्रों के सम्पूर्ण व्यक्तित्व विकास को आकार देकर उन्हें सही दिशा देते हैं।मंत्री ने कहा कि सरकार ने राज्य भर के शिक्षा क्षेत्र को जींवत बनाने हेतु विभिन्न कदम उठाये है तथा विभिन्न स्कूलों में ढांचे का उन्नयन किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि सरकार ने शिक्षा आपूर्ति प्रणाली को बढाने के लिए कई कदम उठाये है तथा कहा कि शाम को सुधार कक्षाएं इस दिषा मे एक कदम है।