5 Dariya News

नरेंद्र मोदी के लिए खाना पकाना सम्मान की बात : संजीव कपूर

5 Dariya News

नई दिल्ली 11-Feb-2018

मशहूर शेफ संजीव कपूर का कहना है कि अबूधाबी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन जायद के निमंत्रण पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए खाना पकाकर वह सम्मानित और सौभाग्यशाली महसूस कर रहे हैं। संजीव ने रविवार को मोदी के साथ की कई तस्वीरें साझा की और कैप्शन में लिखा, "संयुक्त अरब अमीरात के क्राउन प्रिंस के निमंत्रण पर हमारे नरेंद्र मोदी के लिए खाना पकाना निश्चित रूप से सम्मान व सौभाग्य की बात है। मेरे मन में दोनों महान नेताओं के लिए सम्मान बढ़ता ही जा रहा है।"मोदी और अबूधाबी के क्राउन प्रिंस व संयुक्त अरब अमीरात के सशस्त्र बलों के उपकमांडर शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद शनिवार को भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच पांच समझौते हुए। मोदी इससे पहले 2015 में संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा पर गए थे।