5 Dariya News

एसडीएम बदनोटा-बिलावर के कार्यालय को एडीसी बिलावर रूप में विकसित किया गया है- नईम अख्तर

5 Dariya News

जम्मू 10-Feb-2018

लोक निर्माण मंत्री नईम अख्तर ने आज विधानसभा में बताया कि जून 2017 में सब डिविजनल मैजिस्टेªट बदनोटा/बिलावर के पद के स्तर को बढ़ाकर अतिरिक्त उपायुक्त बिलावर किया गया है ताकि प्रभावी ढंग से जनसेवा आपूर्ति हो सके। जीवन लाल द्वारा पीआरसी और कार्यालय सम्बंधी कार्यों में बदनोटा, लोहाई-मल्हार, किम्बली और मचेडी क्षेत्र के लोगों की समस्याओं की ओर सरकार का ध्यान दिलाने हेतु पेश किये गये ध्यानाकर्शण प्रस्ताव के उत्तर में उन्होंने कहा कि मंत्रीमंडल के निर्णय से दिसम्बर 2017 में सब डिविजनल मैजिस्ट्रेट बदनोट/बिलावर के पद की कमी से अतिरिक्त उपायुक्त बिलावर के पद का सृजन किया गया है।इसके अतिरिक्त मंत्री ने कहा कि एसडीएम बदनोटा/बिलावर के पद के स्तर को बढ़ाकर अतिरिक्त उपायुक्त बिलावर करने से पीआरसी जारी करने और बदनोटा, लोहाई-मल्हार, किम्बली और मचेडी क्षेत्र के लोगों के भूमि अधिग्रहन मामलों जैसे अन्य कार्यालय सम्बंधित कार्यों को अब अतिरिक्त उपायुक्त बिलावर देख रहा है, जिसके अधिकार में बिलावर, रामकोट और लोहाई-मल्हार नाम की 3 तहसीलें हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र विकास अधिकारी बदनोटा के पद को वर्श 1978 में मंजूर किया गया था तथा वर्श 1998 में एसडीएम बदनोटा के रूप में पुनः नियुक्त किया गया था। एसडीएम बदनोटा का कार्यालय बिलावर से कार्यशील था और सितम्बर 2014 से इसके अधिकार क्षेत्र का विस्तार पूरी बिलावर तहसील क्षेत्र तक किया गया।