5 Dariya News

राज्य के बाहर के दौरे से लौटे छात्रों ने मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से मुलाकत की

5 Dariya News

जम्मू 09-Feb-2018

राज्य के बाहर एक सप्ताह के लंबे दौरे पर से लौटे 50 छात्रों के समूह ने आज यहां मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से मुलाकात की।यह दौरा बीएसएफ के जम्मू फ्रंटियर मुख्यालय द्वारा आयोजित किया गया था और इन छात्रों को पुंछ, राजौरी, सांबा, कठुआ और जम्मू के जिलों से लिया गया था।दौरे के दौरान इन छात्रों ने जयपुर, आगरा, दिल्ली और अन्य स्थानों का दौरा किया और वहां कई गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात की।मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि यात्रा की यादें इन बच्चों के मानसिक क्षितिज के विस्तार में बहुत लंबा सफर तय करेगी। उन्होंने अपने भविष्य के जीवन के लिए छात्रों को सर्वश्रेष्ठ कामना की।इस अवसर पर आईजी, बीएसएफ, जम्मू फ्रंटियर, राम अतार और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।