जम्मू कश्मीर में दो एफएसएल कार्यशील हैं गुलाम नबी लोन हंजूरा
5 Dariya News
जम्मू 09-Feb-2018
कृशि मंत्री गुलाम नबी लोन हंजूरा ने आज सदन को बताया कि राज्य में दो फोरेंसिक सांइस लैबाट्रीज़ (एफएसएल), जो जम्मू तथा श्रीनगर के दोनों राजधानी शहरों में हैं, कार्यशील हैं।सुरेन्द्र मोहन अम्बरदार के एक प्रष्न के उत्तर में मंत्री ने बताया कि जम्मू संभाग में 6 और कश्मीर संभाग में 8 फील्ड मोबाईल यूनिटस भी कार्यषील है।इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि सरकार ने एफएसएल जम्मू/श्रीनगर के लिए एफओपीएफ योजना के अंतर्गत जांचषाला उपकरणों की खरीद भी की है। उन्होंने एफएसएल में निदेशक के एक पद, संयुक्त निदेशक के एक पद, 6 उपनिदेशकों और 12 वैज्ञानिक अधिकारियों के पद सहित मंजूर स्टाफ की जानकारी दी।सदस्य गुलाम नबी मोंगा, केसर जमशेद लोन और रामेश अरोडा ने अनुपूरक प्रष्न पुछे।सरकारी विभागों में कोई भी