5 Dariya News

जम्मू कश्मीर में 17 नये डिग्री कालेज खोले जायेगे- प्रिया सेठी

5 Dariya News

जम्मू 09-Feb-2018

शिक्षा राज्य मंत्री प्रिया सेठी ने आज सदन को बताया कि सरकार ने राज्य के अछुते क्षेत्रों में 17 नये डिग्री कालेजों को खोलने की मंजूरी दी है जिन्हें प्राथमिकता से लिया जायेगा।सोफी युसूफ के प्रष्न के उत्तर में मंत्री ने बताया कि सरकार नये मंजूर किये गये कालजों की स्थापना के लिए स्थल निर्धारित करने का कार्य कर रही है।इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि विभाग का प्रयास इन कालेजों में शीघ्र ही अकादमिक गतिविधियां शुरू करना है। उन्होंने कहा कि आवष्यक भूमि की उपलब्धत्ता के साथ एक विषेश स्थल पर नये कालेजों को शुरू किया जायेगा।