5 Dariya News

पानी नहीं तो खाली बर्तन लेकर आन्दोलन करेगें 5 गांव के लोग

एस.डी.एम.तथा आईपीएच को ग्रामिण कर चुके हैं लिखित शिकायत

5 Dariya News

कुल्लू 09-Feb-2018

कुल्लू जिला के बंजार उपमंडल के तहत आने वाली गोपालपुर पंचायत के पांच गांव की पेयजल आपुर्ती बहाल करने वाली उठाउ पेयजल योजना खनिउड़- बडाग्रां कई दिनों से पंप आॅपरेटर न होने की बजह से बंद पड़ी जिससे गोपालपुर पंचायत के पांच गांव बुरी तरह सं प्रभावित हो गए हैं। गौरतलब है कि गोपालपुर पंचायत के पांच गांव बडाग्रां, कलिउणी ,शाड़,डयाउगी,कालीकोठी गांव को पानी की आपुर्ती करने वाली एक मात्र उठाउ पेयजल योजना पंप आॅपरेटर न होने की बजह से पिछले कई दिनों से बंद पड़ी है और जिसकी बजह से इन पांच गांव के 300 परीवारों को पिने के पानी का लेकर भारी परेशानी का सामना करना पढ़ रहा है। वहीं स्थानिय लोग इस विषय को लेकर एसडीएम बंजार तथा आईपीएच विभाग बंजार को कई बार लिखित रूप से शिकायत भी कर चुके है किन्तु अभी तक विभाग ने इस लाईन पर किसी भी पंप आॅपरेटर की नियुक्ति नहीं कि । स्थानिय निवासी डोलासिंह,  लिलामणी, देवराज शर्मा,राजकुमार,जयसिंह,महेन्द्र सिंह आदी ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कुछ दिनों से स्थानिय फिटर खुवराम की नियुक्ति इस लाईन पर थी और वह जैसे कैसे पंप को चला कर लोगों के लिए पानी मुहैया करवाते थे जिससे सभी लोगों को सही समय पर पानी मिलता था किंतु अब न जाने विभाग ने क्यों उनको वहां से हटा कर दुसरी जगह लगा दिया है। जिसकी बजह से उठाउ पेयजल योजना पुरी तरह से बंद हो गई है और पांच गांव पानी की समस्या से जुझ रहे हंै स्थालिय निवासीयों ने विभाग से अपिल करते हुए कहा कि या तो इस लाईन पर फिर से खुव राम को लगाया जाए या फिर नए पंप आपरेटर की नियुक्ति की जाए। वहीं स्थानिय युवाओं ने विभाग तथा सराकार को अगाह करते हुए कहा कि यदि समय रहते ग्रामिणों को पानी उपलब्ध नहीं करवाया तो वह खाली बर्तन लेकर बंजार एसडीएम कार्यलय के बाहर प्रर्दशन करेगे ।