जावेद मुस्तफा मीर ने शिवरात्रि प्रबंधों की समीक्षा की
5 Dariya News
श्रीनगर 08-Feb-2018
आपदा प्रबंधन, राहत पुनर्वास एवं पुनर्निर्माण मंत्री जावेद मुस्तफा मीर ने आज शिवरात्रि उत्सव के लिए किये गये प्रबंधों की समीक्षा हेतु एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। मंडलायुक्त बसीर अहमद खान, डीसी श्रीनगर, डीसी बारामूला, अनंतनाग, गांदरबल, बडगाम, बांदीपोरा, कुपवाडा, शोपिया, कुलगाम और पुलवामा के डीसी और विभिन्न विभागों के प्रमुख बैठक में उपस्थित थे। मंत्री को उत्सव के लिए किये गये विभिन्न प्रबंधों की जानकारी दी गई। उन्होंने अधिकारियों को पंडितों के ठहरने वाले सभी स्थलों पर ताजा खाद्य सामग्री उपलब्ध रखने के निर्देश दिये। बैठक में बताया गया कि जलापूर्ति के लिए पर्याप्त प्रबंध किये गये है तथा आवष्यकता पडने पर पानी के टैंकर भी उपलब्ध रखे गये है। मंत्री ने उपायुक्तों को विस्थापितों के आरामदायक ठहरने की व्यवस्था के लिए उनके घरों का दौरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने पीडीडी को शिवरात्रि के दो दिनों के लिए बेहतर बिजली आपूर्ति सुनिष्चित करने के निर्देश भी दिये। मंत्री ने अधिकारियों को प्रत्येक विस्थापित शिविर में या उसके बाहर पर्याप्त स्वच्छता सुनिष्चित करने के निर्देश दिये। मंत्री ने कहा कि सरकार अन्य उत्सवों की तर्ज पर समुदाय को सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाने हेतु वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस उत्सव के लिए सुरक्षा प्रबंध भी किये जाने चाहिए। उन्होंने यातायात अधिकारियों को सुचारू यातायात सुनिष्चित करने के निर्देश भी दिये।