5 Dariya News

स्वीपर की भर्ती नियमों के अनुसार किया जा रही है : गुलाम नबी हंजूरा

5 Dariya News

जम्मू 08-Feb-2018

कृषि मंत्री गुलाम नबी हंजूरा ने आज विधान परिषद् को सूचित किया कि केवल सफाई कर्मचारी वर्ग/ श्रेणी सफाईवाला पद के लिए नियुक्ति के लिए योग्य है।मंत्री प्रदीप शर्मा के ध्यानाकर्शण प्रस्ताव काि जबाव दे रहे थे।  मंत्री ने कहा ‘जम्मू व कश्मीर स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा (अधीनस्थ सेवाओं) के अनुसार भर्ती नियम, स्वीपर क्लास का वर्गीकरण भर्ती नियमों में मौजूद नहीं है, हालांकि, सफाईवाला पद के लिए भर्ती की पात्रता और विधि स्वीपर क्लास से पेशेवर है और 100 प्रतिषत  सीधे भर्ती द्वारा किया जाता है।’’ उन्होंने आगे बताया कि सफाईवाला के रिक्त पदों को संबंधित विभाग प्रमुख से प्राप्त होने पर, चयन प्रक्रिया के लिए भर्ती एजेंसियों को भेजा जाता है और स्वास्थ्य संस्थानों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए चयनित उम्मीदवारों को जिला/ विभागीय स्तर के पदों के खिलाफ नियुक्त किया जाता है।