पैरामीडिक्स की नियुक्ति के लिए सरकार रहबर-ए-सेहत को पुन बहाल करेगी : गुलाम नबी हंजूरा
5 Dariya News
जम्मू 08-Feb-2018
कृषि मंत्री गुलाम नबी हंजूरा ने विधान परिषद को सूचित किया कि सरकार राज्य में रहेबर-ए-सेहत की समानता पर नई योजना शुरू करने पर विचार कर रही है।वह गुलाम नोबी मोंगा के - ध्यानाकर्शण प्रस्ताव का जवाब दे रहे थे।मंत्री ने बताया कि मई 2002 में सरकार द्वारा शुरू की गई रहबर-ए-सेहत योजना का उद्देश्य गांवों, यहां कोई भी स्वास्थ्य संस्थान या तो एलोपैथिक या आईएसएम क्षेत्र में मौजूद नहीं था, में बुनियादी स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाना था। उन्होंने बताया ‘इस दृष्टि से, महिला बहुउद्देशीय श्रमिक 2002- 2003 के दौरान राज्य के 14 जिलों में लगे हुए थे।’’ उन्होंने बताया हिक स्वास्थ्य विभाग सक्रिय रूप से इस सादृश्य पर इस योजना को नए सिरे से शुरू करने पर विचार कर रही है।