5 Dariya News

राज्य में जीडीसी की 20 नई इमारतें तैयसार हो रही हैं : प्रिया सेठी

चार को मार्च 2018 तक पूरा करने का लक्ष्य

5 Dariya News

जम्मू 08-Feb-2018

शिक्षा राज्य मंत्री प्रिया सेठी ने आज ऊपरी सदन को बताया कि राज्य में 20 सरकारी डिग्री कॉलेज (जीडीसी) की इमारतें तैयार हो रही हैं,  जिनमें से 4 कॉलेजों को मार्च 2018 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है जबकि शेष के अगले दो वित्तीय वर्षों के दौरान पूरा होने की उम्मीद है।मंत्री यासीर रेशी के ध्यानाकर्शण प्रस्ताव का जबाव दे रही थी। मंत्री ने बताया कि इन मौजूदा कॉलेजों को पूरी तरह कार्यात्मक बनाने के लिए प्रयोगशालाओं, पुस्तकालयों और अन्य संबंधित उपकरणों सहित सभी आवश्यक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। उसने बताया, ‘वर्तमान में, राज्य में 96 सरकारी डिग्री कॉलेज कार्यरत हैं, जिनमें से 69 कॉलेज अपने कैंपस में कार्यरत हैं, जिनमें से 10 मौजूदा वित्तीय वर्ष 2017-18 में पूरा हुए हैं।’’मंत्री ने कहा कि राज्य मंत्रिमंडल ने 23.10.2017 के निर्णय संख्यष 203/12/2017 के अनुसार राज्य के अछूते क्षेत्रों को कवर करने के लिए राज्य में 17 नए सरकारी डिग्री कॉलेज खोलने को मंजूरी दे दी है।मंत्री ने आगे कहा कि वर्ष 2014 में हजिन (बांडीपोरा), उखराल (रामबन) और काश्तीगढ़ (डोडा) में तीन डिग्री कॉलेजों को निर्धारित नियमों के बिना घोषित किया गया था और नतीजतन, इन्हें कार्यात्मक नहीं बनाया जा सका।इसके अलावा, राज्य में तीन सरकारी इंजीनियरिंग कालेज हैं जिनमें दो कॉलेजों को सफापोरा (गंादरबल) और कठुआ में रुसा के अधीन स्वीकृत किया गया है।