5 Dariya News

गत दो वर्शो में 40714 एसएचएल,1957 एसएसएल वितरित किये गये- सज्जाद  गनी लोन

5 Dariya News

जम्मू 08-Feb-2018

सांइस, विज्ञान एवं तकनीकी मंत्री सज्जाद  गनी लोन ने आज सदन को बताया कि सरकार ने गत दो वर्शो से 40714 सोलर होम लाईट और 1957 सोलर स्ट्रीट लाइटें वितरित की है।फिरदोस अहमद टाक के प्रष्न के उत्तर में मंत्री ने कहा कि राज्य में किये गये वितरण के अतिरिक्त गुरेज बांदीपोरा में 600 सोलर स्ट्रीट लाईटें वितरित की गई हैं।जानकारी देते हुए मंत्री ने बताया कि रिमोट विलेज इलैक्ट्रीफिकेशन प्रोग्राम के अंतर्गत 34483 एसएचएल और 2408 एसएसएल तथा जेएनएनएसएम कार्यक्रम के अंतर्गत 10,000 एसएचएल खरीदी गई थी। उन्होंने कहा कि इन सोलर होमलाईटों को एम/एस टाटा पावर सोलर सिस्टम लिः बंगलौर से 9581 रु के यूनिट दाम पर और सोलर स्ट्रीट लाईटों को एम/एस सोशल इंजीनियर प्रोईवेट लिः देहरादून से 12599 रु के यूनिट दाम पर खरीदा गया है।सदस्य सज्जाद अहमद किचलू ने भी अनुपूरक प्रष्न पूछे।