5 Dariya News

समर्थन के जरिये  युवा कृशि गतिविधी की ओर आकर्शित हो रहे हैं- गुलाम नबी लोन हंजूरा

5 Dariya News

जम्मू 08-Feb-2018

कृशि मंत्री गुलाम नबी लोन हंजूरा ने आज सदन को बताया कि सरकार ने किसानों की आमदनी में बढोतरी लाने हेतु सब्जियों, मधुमक्खी पालन, मशरूम कृशि और मसालों के विकास हेतु विभिन्न सामुहिक कदम प्रस्तावित किये हैं।मोहम्मद मुज्जफर परे के एक प्रष्न के उत्तर में मंत्री ने कहा कि युवाआंे को समर्थन उपलब्ध करवाने हेतु सरकार विभिन्न केन्द्र एवं राज्य प्रायोजित योजनाएं लागू कर रही है ताकि वे कृशि क्षेत्र में रोजगार प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि किसानों को योजनाओं के अंतर्गत सब्सीडी पर बीज और खाद उपलब्ध करवाया जा रहा है।इसके उपरांत गिरधारी लाल रैना के अनुपूरक प्रष्न के उत्तर में मंत्री ने आष्वासन दिया कि करनाह में एक एपीकल्चर कलस्टर स्थापित किया जायेगा।