5 Dariya News

गत 3 वर्षों के दौरान रामबन, रियासी जिलों में 32.57 करोड़ रूपये की लागत वाली आईडब्ल्यूएमपी परियोजनाएं : अब्दुल हक खान

5 Dariya News

जम्मू 08-Feb-2018

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अब्दुल हक खान ने आज सदन को बताया कि पिछले तीन वर्षों में एकीकृत जल प्रबंधन कार्यक्रम (आईडब्ल्यूएमपी) के तहत रामबन और रियासी जिलों में 32.57 करोड़ रुपये की लगभग 11 परियोजनाओं में निवेश किया गया है।विधायक अजाज अहमद खान के एक प्रश्न के जवाब में, मंत्री ने कहा कि 32.56 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत पर पांच परियोजनाएं जिला रियासी में मंजूर किए गए और इसके लिए 7.51 करोड़ रुपये जारी किए गए और दिसंबर, 2017 अंत तक 7.41 करोड़ रुपये का व्यय हुआ है। मंत्री ने कहा  किइसी तरह, रामबन जिले में 34.43 करोड़ रुपये की छह परियोजनाओ के लिए 4.23 करोड़ रुपये जारी किए गए थे। दिसंबर 2017 तक 4.17 करोड़ रुपये खर्च किए।मंत्री ने आगे बताया कि वर्ष 2012-13 के दौरान परियोजनाओं का वास्तविक क्रियान्वयन शुरू किया गया था और आवश्यक जिलों के लिए स्वीकृत परियोजनाओं की संख्या के अनुसार सालाना धन जारी किया जाता है।