5 Dariya News

भाजपा लोगों को धोखा दे रही है : तरुण गोगोई

5 Dariya News

अगरतला 07-Feb-2018

असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने बुधवार को कहा कि केंद्र व राज्यों की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकारें सिर्फ प्रचार के जरिए लोगों को धोखा दे रहीं हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने किसी भी वादे को पूरा करने में विफल रही है।तरुण गोगोई ने आरोप लगाया कि भाजपा देश में सबसे ज्यादा भ्रष्ट पार्टी है।वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने मीडिया से कहा, "केंद्र व राज्यों की भाजपा की सरकारें सिर्फ प्रचार कर रहीं हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी पार्टी केंद्र व राज्यों में एक भी वादा पूरा करने में विफल रही है। वर्तमान में भाजपा सबसे ज्यादा भ्रष्ट राजनीतिक पार्टी है।"उन्होंने आरोप लगाया, "कई केंद्रीय मंत्री, सत्तारूढ़ पार्टी के नेता और उनके परिवार के सदस्य भ्रष्टाचार के मामलों में लिप्त हैं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बेटे खुद बड़े भ्रष्टाचार में शामिल हैं।"अपने पूर्व मंत्रिमंडलीय सहयोगी हिमंता बिस्वा सरमा के बारे में असम के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा पहले सरमा पर बड़े भ्रष्टाचार के आरोप लगाती थी। लेकिन, अब भगवा पार्टी ने उन्हें एक बड़ा ताकतवर मंत्री बना दिया है, साथ ही त्रिपुरा सहित पूर्वोत्तर के राज्यों के मामलो की जिम्मेदारी उन्हें सौंप दी है।गोगोई ने कहा, "पहले भाजपा मुझ पर सरमा जैसे भ्रष्टाचारी व्यक्ति की रक्षा का आरोप लगाती थी, लेकिन अब कौन सरमा की रक्षा कर रहा है व संरक्षण दे रहा है?"