5 Dariya News

छत्रगाला, सिंहपोरा-वायलू टनल के लिए डीपीआर को इस साल अंतिम रूप दिया जाएगा : नईम अख्तर

जेके में पीएमडी के तहत 19 सड़क, टनल परियोजनाएं शुरू की गईं : अजय नंदा

5 Dariya News

जम्मू 07-Feb-2018

लोक निर्माण मंत्री नईम अख्तर ने एमएलसी नरेश कुमार गुप्ता के जवाब में हस्तक्षेप करते हुए ने सदन को बताया कि छत्रगाला और सिंहपोरा- वायलू टनल सहित बसोहली भद्रवाह डोडा रोड के लिए डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है और इस वर्ष के अंत उसे अंतिम रूप दिया जाएगा। इससे पहले, योजना एवं विकास राज्य मंत्री अजय नंदा ने सदन को बताया कि सरकार ने राज्य में 19 प्रमुख सड़क और सुरंग परियोजनाओं पर प्रधान मंत्री विकास पैकेज (पीएमडीपी) के तहत 42,668 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। उन्होंने बताया कि पीएपीपी के तहत ली गई सड़क/ टनल परियोजनाओं में एनएच -44, जम्मू-अखनूर पुंछ एनएच, श्रीनगर-शोपियां काजिगुंड एनएच और चनैनी नाशरी, जोजिला, लछुंगला पास और टैगलारंग पास टनल शामिल हैं।अजय नंदा ने आगे बताया कि पैकेज के तहत शुरू की गई परियोजनाएं अनुबंध और निष्पादन के विभिन्न चरणों में हैं।विधायक सज्जाद अहमद किल्लू ने भी मुख्य प्रश्न से संबंधित पूरक प्रश्न उठाए।