5 Dariya News

गुलाम नबी लोन हंजूरा ने किसानों की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने हेतु गुणवत्ता वाले बीज के उत्पादन के निर्देश दिये

5 Dariya News

जम्मू 06-Feb-2018

कृशि मंत्री गुलाम नबी लोन हंजूरा ने कृशि विभाग पर बल देते हुए कहा कि किसानों की जरूरतों को पूरा करने हेतु विभागीय कृशि में गुणवत्ता वाले  बीज का उत्पादन किया जाये। मंत्री ने यह निर्देश जम्मू में चकरोही सीड फार्म से सम्बंधित विभिन्न मुददों पर चर्चा करने हेतु एक बैठक के दौरान दिये। स्कास्ट-जे के उपकुलपति पी.के. शर्मा, कृशि उत्पादन विभाग के आयुक्त सचिव मोहम्मद अफजल भटट, सचिव शौकत अहमद बेग, कृशि निदेशक जम्मू एच.के. राजधान और विभाग के अन्य वरिश्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे। हंजूरा ने कहा कि किसानों के लिए कम दाम पर अच्छी गुणवत्ता वाला बीज उपलब्ध करवाया जाना चाहिए जिससे अधिक से अधिक किसानों को कृशि विभाग द्वारा शुरू की गई योजनाओं का लाभ मिलेगा।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों की स्थिति में सुधार लाने हेतु सभी प्रयास कर रही है तथा उनकी आमदनी को बढ़ाने के उददेष्य से विभिन्न नई योजनाएं पहले से ही घोशित की गई हैं। उन्होंने बल देते हुए कहा कि बदलते समय के साथ एकीकृत और जैविक कृशि पर अधिक बल दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कृशि सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, एनएएफसीसी, किसान कै्रडिट कार्ड योजना जैसी योजनाओं को लागू करने और एकीकृत कृशि पर बल देने से कृशि क्षेत्र अधिक लाभकारी बनेगा।