सरकार यूएमसी श्रीनगर, एएमसी जम्मू के लिए 300 पद सुजित किए जाएगें : आसिया नकाश
5 Dariya News
जम्मू 06-Feb-2018
स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री आसिया नाकाश ने आज विधान परिषद को सूचित किया कि सरकार यूनानी मेडिकल कॉलेज (यूएमसी), श्रीनगर और आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज (एएमसी) जम्मू में संकाय के पदों, डॉक्टरों और पैरामेडिक्स सहित 300 पद सृजित करने की सोच रही है। सुरिंदर मोहन अंबरदार के सवाल पर जवाब देते हुए मंत्री ने बताया कि सरकार वर्तमान में निजी कॉलेजों में प्रशिक्षण लेने वाले बीयूएमएस छात्रों के लिए छात्रवृत्ति प्रदान करने के मामले पर विचार करेगी।विवरण देते हुए, मंत्री ने कहा कि राज्य में 478 छात्र विभिन्न निजी महाविद्यालयों में बीयूएमएस कोर्स कर रहे हैं। भारतीय चिकित्सा परिषद (सीसीआईएम) के मानदंडों के मुताबिक बीयूएमएस डिग्री में एक साल का अनिवार्य रोटरी इंटर्नशिप भी शामिल है।जावेद अहमद मीरचल के एक पूरक प्रश्न के जवाब में, बर्फबारी वाले क्षेत्रों में स्थित एसडीएच में सीटी स्कैन सुविधा प्रदान करने से संबंधित मंत्री ने कहा कि बर्फबारी और सीमावर्ती इलाकों में सभी स्वास्थ्य सुविधाओं को सरकार की पहली प्राथमिकता है।