5 Dariya News

गूल में एसडीआरएफ के तौर पर 53.24 लाख रु. वितरित किये गये- जावेद मुस्तफा मीर

5 Dariya News

जम्मू 06-Feb-2018

आपदा प्रबंधन, राहत एवं पुनर्वास तथा पुनर्निर्माण मंत्री जावेद मुस्तफा मीर ने सदन को बताया कि सरकार ने गूल के भूस्खलन प्रभावितों के मध्य 53.24 लाख रु. वितरित किये हैं।उन्होंने कहा कि मार्च-अप्रैल 2014 में गुंडी गांव में एक भूस्खलन हुआ था जिसमें कई घर क्षतिग्रस्त और परिवार बेघर और भूमि रहित हुए।ऐजाज अहमद खान के एक प्रष्न के उत्तर में मंत्री ने कहा कि एसडीआरएफ, पीएमएनआरएफ और पीएमडीपी-2015 के मानदंडों के अनुसार गूल तहसील के बुटस, सैलकुंड और दीदाह गांवों के परिवारों के मध्य 53.24 लाख रु. की राहत राशि वितरित की गई थी।इसी बीच मंत्री ने कहा कि रामबन जिले की गूल तहसील के नरमाला गांव में 24-7-2017 को हुए भूस्खलन के कारण 8 घर क्षतिग्रस्त हुए जिनमें से 7 घर वन क्षेत्र में थे, जिन्हें एसडीआरएफ मानदंडों में नहीं लिया गया। उन्होंने कहा कि एक घर का राहत मामला, जो नीजि जमीन पर था, प्रगति पर है, जबकि प्रभावितों को तत्काल 8 शिविर उपलब्ध करवाये गये।