यू पी के दो गांवों से होगी सीचेवाल मॉडल को लागू करने की शुरुआत
5 Dariya News
शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) 06-Feb-2018
शाहजहांपुर इलाक़े के दो गाँवो में सीचेवाल मॉडल लागू किये जाने के साथ यू पी में गन्दे पानी से निजात पाने की मुहिम शुरू होगी ।उत्तरप्रदेश के स्थानीय सरकार विभाग के मंत्री सुरेश खन्ना ,ने वातावरण प्रेमी पदमश्री संत बलबीर सिंह सीचेवाल को अपने विधानसभा हल्का शाहजहांपुर के दो गांव चिनौर और पैना बज़ुर्गों के छप्पड़ दिखाए ।उन्होंने ने इनका पानी सीचेवाल मॉडल की।तर्ज़ पर खेती में लगाने की।अपील की।सुरेश खन्ना की अपील को स्वीकार करते हुए कहा कि वह ऐसे कार्य करने के लिए सदैव ततपर रहते हैं।गाँव पैना बज़ुर्गों में एकत्र हुए लोगों को संबोधित करते हुए उत्तरप्रदेश के स्थानीय सरकार विभाग के मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि उन्होंने ने अपने हल्के के गाँवो और शहरों के गन्दे पानी के निकास के लिए गोया ,जबलपुर ,नरेला और चेन्नै के प्रोजेक्ट देखे थे जहाँ ठोस कूड़ा और गन्दे पानी को शुध्द करने के लिए बड़ी बड़ी भारी मशीनें लगाकर उन्हें साफ किया जा रहा था ।इन प्रोजेक्टों में कोई 100 करोड़ का था और कोई 600 करोड़ का था बावजूद इसके यह सही नतीजे नही दे रहे थे ।खन्ना ने बताया कि इसी वर्ष 22 जनवरी को उन्होंने सीचेवाल से सुल्तानपुर का दौरा कर संत सीचेवाल द्वारा तैयार मॉडल को देख था ।इस मॉडल द्वारा गांव पानी को।शोध कर कृषि में लगाया जा रहा था और गांव के कूड़े को।संभालने के लिए देसी तकनीक वाली मशीन तैयार की हुई थी ।थ दोनों प्रोजेक्ट जहां सभी से सस्ते है वही इनको चलाना बहुत आसान है ।इसलिए उन्होंने ने संत सीचेवाल को उत्तरप्रदेश के गाँव देखने के लिए बुलाया था ।
गांव पैना बाज़ुर्ग के सरपंच लल्ला सिंह ने संत सीचेवाल का स्वागत करते हुए कहा कि गन्दे पानी से निजात मिलने से गांव के लोग बीमारियों से बच जाएंगे।संत सीचेवाल ने लोगों से मुखातिब होते हुए कहा कि जैसे देश के लोग पहले यह रवायती ढंगों से कृषि करते थे उसी के माडल के आधार पर यह बनाये गए हैं।गांव के पानी मे बहुत ज्यादा ज़हरीले तत्व नही होते गाँव के पानी के पानी को कुदरती ओरबिक परिकिर्या द्वारा साफ कर कृषि के लिए प्रयोग के योग्य बनाया जाता है ।यह शोध हुआ पानी खाद का काम करता है ।लोगो ने हाथ खड़े कर अपने गाँव के गन्दे पानी से निजात पाने के लिए सहमति दी।उत्तरप्रदेश में बसने वाले पंजाबी परिवारों ने संत सीचेवाल का हार्दिक स्वागत किया ।उत्तरप्रदेश में आलुओं का बादशाह के तौर पर जाने जाते गाँव डल्ला के किसान अमरजीत सिंह ने भी बाबा जी का मान सम्मान किया ।देर शाम बाबा विनोभा जी के आश्रम में भी संत सीचेवाल का सनमान किया ।संत सीचेवाल ने उत्तरप्रदेश के मंत्री समेत वहां रहते पंजाबियों को वर्ष 2018 में आ रे 550 वे प्रकाश पर्व में शामिल होने का न्योता दिया।इससे पहले जब संत बलबीर सिंह सीचेवाल रेल गाड़ी द्वारा शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर उतरे तो वहाँ पर मंत्री सुरेश खन्ना के इलावा और सीनियर अधिकारी पहुंचे हुए थे ।इस मौके पर उनके साथ डिप्टी कमिश्नर अमृत त्रिपाठी ,पूर्व डी जी पी आर एन सिंह ,एस डी एम और बी डी पी ओ,गांव के पंच ,सरपंच व अन्य हाज़िर थ