5 Dariya News

शिक्षण के नये प्रयोगों से अपडेट बनें शिक्षकः सुरेश भारद्वाज

शिक्षा मंत्री ने द टीचर्ज़ एप्प की शुरूआत

5 Dariya News

शिमला 06-Feb-2018

शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में नए-नए प्रयोग हो रहे हैं और बच्चों को किस प्रकार से बेहतर शिक्षा प्रदान की जाए, इस पर लगातार विचार-विमर्श किया जा रहा है। उन्होंने शिक्षण समुदाय से अपील की कि वे अपने शिक्षण ज्ञान को अपडेट रखें और नई विधाओं के साथ बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने में अपना योगदान दें। शिक्षा मंत्री ने आज यहां राज्य में गुणवत्ता सुधार शिक्षा कार्यक्रम ‘समर्थ’ के अंतर्गत ‘ऑन लाइन अध्यापक प्रशिक्षण संसाधन’ द टीचर्ज़ एप्प की शुरूआत की। अध्यापकों के लिये शुरू की गई इस एप्प का उद्देश्य अध्यापकों को किसी भी समय, कहीं भी शून्य लागत पर अध्यापन कार्य सीखना और अद्यतन बनाना है। देश-विदेश में शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे सुधारों की जानकारी शिक्षकों को प्रदान करना है। एप्प और इसकी सामग्री शिक्षकों को निःशुल्क प्रदान की जाएगी। यह एण्डरॉयड फोन पर डाउनलोड की जा सकती है। इसके बाद ऑफलाइन मोड में भी यह उपलब्ध है।टीचर एप्लिकेशन डी.एल.एफ. संरेखित पूरक डिजिटल सामग्र्री तैयार कर रहा है जो प्रशिक्षु अध्यापकों के कैरियर के लिए एप्प पर उपलब्ध होगी। इसमें सेवारत शिक्षकों को प्रति वर्ष 10 से 15 पाठ्यक्रम सीखने में सहायता मिलेगी। एप्प प्रथम वर्ष में 10 घंटे डिजिटल सामग्री बनाने के लिये वरिष्ठ अध्यापकों, मास्टर ट्रेनर्ज के साथ काम करेंगे और दूसरे वर्ष में 50 घण्टे की सामग्री तैयार करने का लक्ष्य है। एप्प पर गणित, भाषा एवं साहित्य व विज्ञान सीखने व सिखाने की प्रक्रिया पर आधारित डेढ़ घण्टे तक के पाठयक्रम उपलब्ध हैं। टीचर्ज एप्प पर वर्ष 2020 तक लगभग 1000 घण्टे की सामग्री उपलब्ध होगी।