5 Dariya News

जावेद मुस्तफा ने महा षिवरात्रि समारोह के प्रबंधों की समीक्षा की

विस्थापित षिविरों में षिवरात्रि हाट स्थापित किये गये हैं

5 Dariya News

जम्मू 05-Feb-2018

आपदा प्रबंधन, राहत पुनर्वास एवं पुनर्निर्माण मंत्री जावेद मुस्तफा मीर ने आज महा षिवरात्रि उत्सव के लिए विभिन्न विभागों द्वारा किये जा रहे प्रबंधों की समीक्षा की। मंत्री ने षिवरात्रि के दौरान जगटी, पुरखु, मुट्ठी, बुटा नगर और नगरोटा विस्थापित षिविरों में षिवरात्रि हाट में उत्पादों के प्रदर्षन/ बिक्री के लिए अपने स्टाल स्थापित करने हेतु विभागों द्वारा की जा रही तैयारियों की जानकारी ली। इस सम्बंध में राहत एवं पुनर्वास विभाग द्वारा किये जा रहे प्रबंधों की समीक्षा करते हुए मंत्री ने बल देते हुए कहा कि इस धार्मिक पर्व को सुचारू रूप से आयोजित किया जाना चाहिए। मंत्री ने ग्रामीण स्वच्छत्ता विभाग को प्रत्येक विस्थापित षिविर में या उसके बाहर पर्याप्त स्वच्छता सुनिष्चित करने और वहां पर कूडादान लगाने के निर्देष दिये। उन्होंने स्वास्थ्य निदेषक जम्मू से इन षिविरों से 24 घंटे चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए कहा। बैठक में यातायात प्रबंधन, इन षिविरों से जुड़ी सड़कों, औद्योगिक इकाईयों की स्थापना, हथकरधा एवं हस्तकला के स्टाल स्थापित करने, पषु एवं भेड़ पालन विभाग द्वारा अच्छी गुणवत्ता वाला मांस और मछली उपलब्ध करवाने, जेकेटीडीसी द्वारा खाने के स्टाल के अतिरिक्त बेहतर बिजली, पेयजल सुनिष्चित करवाने जैसे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।मंत्री ने एफसीएसएंडसीए निदेषक जम्मू को इन षिविरों के स्टालों मेंबेचे जाने वाले उत्पादों की गुणवत्ता की जांच हेतु एक विषिेश टीम गठित करने के निर्देष दिये। उन्होंने पुश्पकृशि विभाग के अधिकारियों को षिविरों के आसपास बाग बगीचों के आकर्शण को बनाये रखने के निर्देष भी दिये ।स्वास्थ्य, पुलिस, पुश्पकृशि, कृशि, दमकल एवं आपातकालीन, पीडीडी, पर्यटन, बागवानी, हथकरघा उद्योग एवं वाणिज्य, पीएचई, एफसीएसएंडसीए विभागों के कर्मचारियों के अतिरिक्त राहत एंव पुनर्वास विभाग के अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।