5 Dariya News

कांगो में 2 समुदायों में संघर्ष, 26 मरे

5 Dariya News

किंशासा 04-Feb-2018

कांगो में दो समुदायों के बीच खूनी संघर्ष में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सूत्रों ने बताया कि शनिवार को इतुरी प्रांत के हेमा गांव में हुए संघर्ष में हेमा और लेंडु समुदायों के लोग शामिल थे। यह गांव बूनिया शहर से कुछ किलोमीटर दूरी पर है।इतुरी प्रांत के सरकारी सूत्रों ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि हमले के दौरान कुछ ग्रामीणों की हत्या कर दी गई और कई घरों में आग लगा दी गई।क्षेत्र में हिंसा बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस और सेना के जवान घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। इतुरी प्रांत में दोनों समुदायों के बीच वर्चस्व को लेकर कई सालों से संघर्ष जारी है। यहां साल 2001 से 2006 के बीच दोनों समुदायों की हिंसा में कम से कम 60,000 लोगों की मौत हो गई थी।