5 Dariya News

खेलो इंडिया स्कूल गेम्स (हॉकी) : पंजाब और हरियाणा ग्रुप में शीर्ष पर

5 Dariya News

नई दिल्ली 04-Feb-2018

खेल इंडिया स्कूल गेम्स के पहले संस्करण में लड़कियों की हॉकी प्रतियोगिता में रविवार को यहां मेजर ध्यानचंद नेशनल हॉकी स्टेडियम में पंजाब और हरियाणा ने जीत दर्ज कर अपने-अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान पर कब्जा किया। प्रतियोगिता के पूल-ए के मैच में हरियाणा ने छत्तीसगढ़ को 8-1 से रौंदा। हरियाणा के लिए स्ट्राइकर शर्मिला ने पांच गोल दागे। उन्होंने प्रतियोगिता की पहली हैट्रिक भी लगाई।पंजाब ने पूल बी के मुकाबले में दिल्ली को 6-1 से मात दी। पंजाब के लिए सिमरनजीत कौर ने चार गोल किए। पूल-ए के एक अन्य मैच में झारख्ंड ने उत्तरप्रदेश को 4-1 से हराया जबकि पूल-बी के मुकाबले में चंडीगढ़ ने ओडिशा को 5-3 से हराया।प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में सोमवार को हरियाणा का सामना दिल्ली से होगा जबकि पंजाब की टीम छत्तीसगढ़ से भिड़ेगी।क्वार्टर फाइनल के अन्य मुकाबलों में झारखंड एवं ओडिशा और चंडीगढ़ एवं उत्तरप्रदेश आमने-सामने होंगे।