जीएमसी जम्मू में विश्व कैंसर दिवस मनाया गया
जम्मू कश्मीर में 3 नये कैंसर संस्थान स्थापित किये जाऐंगे- बाली भगत
5 Dariya News
जम्मू 04-Feb-2018
स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री बाली भगत ने आज कहा कि राज्य में 3 नये कैंसर संस्थान स्थापित किये जाऐंगे, जिससे कैंसर का पता लगाने में सहायता होगी।मंत्री ने यह बात राजकीय चिकित्सा कालेज जम्मू में मनाये गये विश्व कैंसर दिवस समारोह पर सम्बोधित करते हुए कही।मंत्री ने कहा कि इन संस्थानों को राज्य के कुपवाड़ा, ऊधमपुर और किश्तवाढ़ क्षेत्रों में स्थापित किया जाएगा। उन्होंने आशा जताई कि इन संस्थानों को शुरू करने से कैंसर का शुरू में ही पता लगाने में सहायता होगी।मंत्री ने स्वास्थ्य अधिकारियों को जिला और ब्लॉक स्तर पर शिविरों का आयोजन करने के निर्देश दिये ताकि लोगों को इस बीमारी के बारे में जागरूक किया जा सके और इससे बचने, पता लगाने और ईलाज के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया जा सके।राज्य में कैंसर के मरीजों की बढ़ती संख्या पर चिंता जताते हुए मंत्री ने कहा कि गत वर्श में कैंसर के करीब नये 5000 मामले सामने आये हैं, जोकि चिंता की बात है।इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि सरकार इन मरीजों को उनके दरबाजे तक बेहतर सम्भव उपचार उपलब्ध करवाने हेतु सभी प्रयास कर रही है और स्किमस श्रीनगर में स्कैन मशीन भी लगाई गई है। उन्होंने कहा कि जम्मू में शीघ्र ही ऐसी ही मशीन लगाई जाएगी।मंत्री ने ऑनकलोजी वार्ड का भी दौरा कर वहां पर दाखिल किये गये मरीजों के साथ बातचीत कर उन्हें विशेश उपहार दिये।इस अवसर पर नामी चिकित्सक और गणमान्य उपस्थित थे।