5 Dariya News

शैमरोक स्कूल में सीनीअर विद्यार्थियों की विदायगी पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) 04-Feb-2018

शैमरोक सीनीअर सैकेंडरी स्कूल,सैक्टर 69,मोहाली के जूनीअर विद्यार्थियों ने आपने सीनीअर विद्यार्थियों को विदायगी देने केलिए रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया । जिसकी शुरूआत विद्यार्थियों ने शब्द गायन से की।इस रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन 11वीं कक्षा के उन विद्यार्थियो द्वारा कियागया  जो मोहाली के आर्मड फोर्सिज इंस्टीच्यूट में फौज में भर्ती केलिए ट्रेनिंग ले रहे है। गौरतलब है कि यह इंस्टीच्यूट नौजवानों को भर्ती सुरक्षा फोर्स में भर्ती के लिए उत्साहित करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा चलाया जा रहा है और यह विद्यार्थि मौजूदा समय एन डी ए टै्रनिंग ले रहे है जब कि साथ साथ शैमराक में आपनी अकैडमिक पढाई पूरी कर रहे है।इस समागम में मुख्य  अतिथि के तौर पर स्कूल के चैयरमेन जे एस बाजवा शामिल हुए। 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा सीनीअर विद्यार्थियों पर पुष्पों की वर्षा करके समागम को और भी रंगबिरंगा कर दिया। ततपशचात् स्कूल के विद्यार्थियों  द्वारा बालीवुड की तर्जा पर नृत्य करके माहौल को और भी रंगीन कर दिया।

डायरेक्टर एजुकेशन एस के शर्मा ने विद्यार्थियों को अपना कैरिअर बनाने के लिए सख्त मेहतन करने केलिए कहा ताकि सफलता की सीढीया चढते हुए वो बुलंदीयों को छू सके उन्होने कहा कि नई पिढी को सहनशीलता,योजना ,सख्त मेहनत और दूरअंदेशा ही सफलता की राह पर लेजा सकती है। स्कूल के चैयरमेन जे एस बाजवा ने विदा हो रहे विद्यार्थियों को बधाई देते हुए अनुशासन,समय की पाबंदी और दूरदर्शी होने के गुण अपनाने पर जोर देते हुए कहा किकिसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिए लगातार मेहतन करता रहना आवश्यक है और अपनी मंजिल को हासिल करने केलिए पूरा जोर लगाना पडता है जब कि सफलता का कोई शोटकट नही है । उन्होने समारोह की सफलता के लिए जूनिअर विद्यार्थियों की तारीख की और विदा हो रहे  सीनीअर विद्यार्थियों को सफल जिंदगी की शुभकामनाए दी । समागम के अंत में समूह विद्यार्थियों को सोवीनार और तोहफे दिए गए ।